UPI के ज़रिए आसानी से PF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, योजना को मिली मंज़ूरी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की एक कार्यकारी समिति ने पीएफ के पैसे को यूपीआई के साथ जोड़ने की योजना को मंज़ूरी दे दी है। इससे ईपीएफ मेंबर्स के दावों को तेज़ी से प्रोसेस किया जा सकेगा। एक अधिकारी ने 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' से कहा, "अप्रैल-मई तक दावों की निकासी (यूपीआई के ज़रिए) शुरू कर दी जाएगी।"