आरबीआई ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी में यूपीआई के ज़रिए स्मॉल फाइनेंस बैंक को लोन देने की इजाज़त दे दी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "स्मॉल फाइनेंस बैंक यूपीआई फैसिलिटी पर लोन की पहुंच का विस्तार करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।" इससे गांवों व कस्बों में छोटे व्यापारियों को भी किफायती ब्याज़ दर पर लोन मिल सकेगा।