UPI पेमेंट पर चार्जेस लागू होने के बावजूद कौनसे ट्रांजैक्शन रहेंगे बिल्कुल फ्री?
15 अक्टूबर से पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांज़ैक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाया जाएगा। हालांकि दो लोगों के बीच UPI पेमेंट और ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट फ्री रहेंगे। महीने में ₹1 लाख तक की कमाई करने वाले छोटे मर्चेंट पर कोई MDR नहीं लगेगा। इसके अलावा लोगों के लिए UPI के मासिक इस्तेमाल पर कोई चार्ज या कोटा नहीं होगा।