UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज के समर्थन में थे कांग्रेस के 5 बड़े सांसद, BJP ने नाम लेकर किया दावा
यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर चार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध के बीच बीजेपी ने दावा किया है कि 5-कांग्रेसी सांसद पी. चिदंबरम, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, किशोरी लाल और के. गोपीनाथ ने इसका समर्थन किया था। बकौल बीजेपी, ये सांसद वित्त मामलों की स्थाई समिति में थे जिसने यूपीआई के लिए टियर-आधारित रेवेन्यू मॉडल की सिफारिश की।