UPI पर MDR लगने से आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा असर! IIT बॉम्बे की रिपोर्ट में खुलासा
IIT बॉम्बे की रिपोर्ट के अनुसार, UPI पर प्रस्तावित नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट ढांचा अप्रत्यक्ष रूप से आम उपभोक्ताओं पर भारी पड़ सकता है। हालांकि, व्यापारियों को सीधा शुल्क लगाने की मनाही है लेकिन वे अपना मुनाफा बचाने के लिए खुदरा कीमतें बढ़ा सकते हैं। रिपोर्ट ने इसमें बदलाव और केवल बड़े कारोबारियों पर शुल्क सीमित करने की सलाह दी।