UPI लेनदेन के लिए पिन की अनिवार्यता हो सकती है खत्म: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीआई लेनदेन के लिए पिन की अनिवार्यता खत्म हो सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) यूपीआई लेनदेन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन इनेबल करना चाहती है और इसके लिए कुछ स्टार्टअप्स संग बातचीत कर रही है। गौरतलब है कि फिलहाल यूपीआई लेनदेन के लिए यूज़र्स को 4/6 अंकों का पिन पासवर्ड डालना होता है।