UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम हुआ जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। इसमें 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें 2,297 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है, परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 के बीच हुआ था।

Load More