UPPSC की PCS-J 2022 मुख्य परीक्षा की कॉपियां बदले जाने के मामले में 3 अफसर निलंबित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा की 50 कॉपियां बदले जाने के मामले में अनुभाग अधिकारी शिवशंकर, समीक्षा अधिकारी नीलम शुक्ला और सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती देवी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी ने उप-सचिव सतीश चंद्र मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया है।

Load More