UPPSC की परीक्षाओं के लिए अब तक 19 लाख+ अभ्यर्थियों ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की किसी भी भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होता है। यूपीपीएससी की वेबसाइट पर अब तक 19,07,041 अभ्यर्थियों ने ओटीआर कराया है। यूपीपीएससी की ओर से सहायक अभियंता के पदों पर भर्तियां निकली हैं और जब इसके आवेदन शुरू नहीं हुए थे तब 18.86 लाख ओटीआर हुए थे।