UPSC 2026 प्रीलिम्स के 8 'गलत' सवालों पर घिरा आयोग, 16 नंबर के फेरबदल का दावा
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के आठ 'विवादित' सवालों (7, 11, 45, 60, 62, 82, 86 और 96) को चुनौती देने वाली याचिका को लेकर UPSC को नोटिस जारी किया है। इन सवालों से 16 से अधिक नंबरों का फेरबदल हो रहा है, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी मेन्स की रेस से बाहर हो गए हैं।