यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस-1 परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी लोहिताक्ष महाजन ने भारतीय सैन्य अकादमी, नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी की तीनों मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। कुल 243 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है। उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।