संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (मेंस) परीक्षा 2024 के लिए ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।