UPSC कोच ने बताए भारत में IAS अधिकारियों में भ्रष्टाचार के 'असल कारण'
यूपीएससी कोच विजेंद्र सिंह चौहान ने एक पॉडकास्ट में भारत में भ्रष्टाचार के 'असल कारण' बताए हैं। उन्होंने कहा, "भ्रष्ट होना सामाजिक तौर पर स्वीकृत और अपेक्षित व्यवहार है। आईएएस अफसर बनने के लिए इतनी लाइन क्यों लगी है...पूजा खेड़कर का केस देखिए...पहले दिन से ऑडी और बंगला चाहिए। भय से ज़्यादा लालच भ्रष्टाचार का कारण होता है।"