UPSC ने CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के 31 पदों पर निकाली भर्ती
लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट (एग्ज़ीक्यूटिव) के 31 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 24 दिसंबर को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।