UPSC ने असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किए एडमिट कार्ड

यूपीएससी ने असिस्टेंट कॉस्ट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर और डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर समेत कई भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरणों के ज़रिए अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी 2024 भर्ती परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

Load More