UPSC ने जारी किया CDS 2 परीक्षा 2024 का फाइनल रिज़ल्ट, 574 अभ्यर्थी हुए सफल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को को कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) 2 परीक्षा 2024 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया। इस परीक्षा में 510 पुरुष और 64 महिला अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं। रिज़ल्ट में मेडिकल टेस्ट का परिणाम शामिल नहीं है।

Load More