UPSC ने ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर का चयन किया रद्द, भविष्य की परीक्षाओं से किया बैन
सिविल सेवा में चयन को लेकर विवाद के बीच संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का चयन (प्रोविज़नल कैंडिडेचर) रद्द कर दिया है। यूपीएससी ने बताया है कि पूजा को भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इससे पहले पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई थी।