UPSC ने प्रोफेसर समेत 40 पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
लोक संघ सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रोफेसर, वेटनरी ऑफिसर, साइंटिस्ट और लेक्चरर समेत 40 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर बिना किसी परीक्षा के इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।