UPSC ने शुरू किया खास पोर्टल, जो IAS-IPS नहीं बन पाए उन्हें भी मिलेगी नौकरी में मदद

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 'प्रतिभा सेतु' पहल शुरू की है जिसे पहले पब्लिक डिसक्लोज़र योजना कहते थे। इसके तहत सरकार और निजी कंपनियों को ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी जिन्होंने यूपीएससी की सभी परीक्षाएं पास की हैं लेकिन आखिरी मेरिट लिस्ट में नहीं आ सके। बकौल यूपीएससी, इसमें 10,000 से अधिक ऐसे इच्छुक उम्मीदवारों का डेटा बैंक है।

Load More