UPSC ने शुरू किया नया एप्लीकेशन पोर्टल, आवेदन प्रक्रिया होगी और भी आसान
यूपीएससी ने बुधवार को नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन भरने व दस्तावेज़ अपलोड करने में सुविधा प्रदान करना है। अब उम्मीदवार जब चाहें तब पहले तीन हिस्सों को भर सकते हैं और जैसे ही कोई परीक्षा की अधिसूचना आती है तो चौथे हिस्से में जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।