UPSC ने सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2024 के लिए जारी किए एडमिट कार्ड
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मेंस एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 29 सितंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर को दो शिफ्ट में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा।