UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के बाद तुरंत जारी हो आंसर-की, संसदीय समिति ने दिया सुझाव
संसद की एक समिति ने सुझाव दिया है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद यूपीएससी आंसर-की जारी करे। यूपीएससी ने कहा कि वह चयन प्रक्रिया के बाद ही प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की प्रकाशित करता है। समिति ने कहा, "इससे अभ्यर्थी संभावित त्रुटियों को समय पर चुनौती नहीं दे पाते जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता कम हो जाती है।"