UPSC पास कर IPS बने अधिकारियों का 'उड़ा मज़ाक', पासिंग आउट परेड में हुई गलती
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (हैदराबाद) में बीते दिनों 135 नए आईपीएस अधिकारियों की पासिंग-आउट परेड हुई। परेड में मार्चिंग के दौरान अधिकारियों में तालमेल की कमी के वीडियो वायरल होने के बाद कई ऑनलाइन यूज़र्स ने मार्चिंग के स्तर पर सवाल उठाए। कुछ यूज़र्स ने उनका बचाव कर कहा, "उनके कर्तव्य अलग हैं...दूसरों का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए।"