UPSC में 440 रैंक लाने का झूठा दावा करने वाला बिहार का युवक हुआ अरेस्ट
यूपीएससी सीएसई-2025 में 440वीं रैंक लाने का झूठा दावा करने वाले बिहार के रंजीत यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रंजीत को उसी पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार किया है जिसने झूठे दावे के बाद उसका इंटरव्यू लिया था। गौरतलब है, रंजीत को पूर्व विधायक ने भी सम्मानित किया था और वह जगह-जगह मोटिवेशनल स्पीच दे रहा था।