UPSSSC PET 2026 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 1 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 3 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा UPSSSC की ग्रुप ‘C’ की विभिन्न भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा है। इसके स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को संबंधित भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।