UPSSSC ने असिस्टेंट अकाउंटेंट व ऑडिटर के 1828 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट व ऑडिटर भर्ती 2024 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से आयोग कुल 1,828 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।