UPSSSC ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत राज्य में आबकारी सिपाही के 722 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन के तहत आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 24 जून है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।