उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 3 साल बाद यूपीटीईटी की परीक्षा की तारीखों का एलान किया है। आयोग के मुताबिक, यह परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पिछली बार यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। वहीं, पीजीटी परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर और टीजीटी परीक्षा 18 व 19 दिसंबर को आयोजित होगी।