UPTET में असफल 62,000+ शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का सिलेबस जारी, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

UPESSC ने UPTET में असफल 62,000+ शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली स्पेशल TET-2026 का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी किया है। 2.5 घंटे की स्पेशल TET परीक्षा में 1-1 अंक के 150 MCQ पूछे जाएंगे जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसमें सामान्य वर्ग के शिक्षकों को कम-से-कम 90 और एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग आदि वर्गों को 82 अंक हासिल करने होंगे।

Load More