US-Iran युद्ध के असर के बावजूद भारत की GDP ग्रोथ में तेज़ी, पहली तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी
US-Iran युद्ध के कारण मंदी की आशंका के बावजूद भारत की GDP ने FY 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की मज़बूत ग्रोथ दर्ज की। वित्त वर्ष-26 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 6.9% था। हालांकि, GDP ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज की गई 8.6% की दर से कम है। यह ग्रोथ एनालिस्ट्स के अनुमानों से बेहतर रही है।