US इंटेलिजेंस ने कहा- युद्ध के बीच भी ईरान की सत्ता स्थिर, गिरने का खतरा नहीं: रिपोर्ट
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अमेरिका-इज़रायल की भारी बमबारी के बाद भी ईरान का नेतृत्व 'पतन के खतरे में नहीं है' और ईरानी जनता पर उसका नियंत्रण बरकरार है। रॉयटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों ने यह भी कहा कि ज़मीनी हालात अस्थिर हैं और ईरान के भीतर की परिस्थितियां बदल सकती हैं।