US-ईरान युद्ध के बीच भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वाइट हाउस में मुलाकात की है। इस दौरान अमेरिका-भारत व्यापार, खनिज, रक्षा-सहयोग और क्वॉड समेत द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। भारतीय दूतावास ने X पर लिखा, "भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी मज़बूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को तत्पर हैं।"