US-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट में फंसे 6000 नाविक, नहीं मिल रहा खाना-पानी: UN
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट में बढ़ते मानवीय संकट को लेकर चेतावनी दी है। यूएन ने कहा कि लगभग 500 जहाज़ों पर सवार 6,000 नाविक अब भी फंसे हुए हैं। बकौल यूएन, कुछ जहाज़ मालिकों ने कर्मचारियों को छोड़ दिया है और उनके पास पर्याप्त भोजन, पानी, ईंधन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाएं नहीं हैं।