US उप-राष्ट्रपति वेंस ने किया H-1B वीज़ा पर सख्ती का बचाव, अपने भारतीय ससुरालवालों की तारीफ की
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी वीज़ा पर सख्ती का बचाव किया है। उन्होंने 'भारतीय प्रवासी की बेटी' से शादी का ज़िक्र कर कहा, "मुझे ससुरालवालों से प्यार है...लेकिन अमेरिकी नागरिक होने के नाते...आपको खुद को एक अमेरिकी के रूप में देखना होगा।" बकौल वेंस, उनके भारतीय ससुर ने कभी भारतीय हितों के आधार पर फैसले लेने को नहीं कहा।