US के ₹382 करोड़ के अपाचे हेलीकॉप्टर को ईरान ने ₹19 लाख के ड्रोन से मार गिराया: रिपोर्ट
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना के एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर जिसकी कीमत आमतौर पर $40 मिलियन (₹382 करोड़) होती है उसे ईरान के करीब $20,000 (₹19 लाख) कीमत के शहीद ड्रोन ने मार गिराया। शहीद ड्रोन एक कामिकेज़-टाइप का ड्रोन है जो हेलीकॉप्टर से टकराया था जिसके बाद हेलीकॉप्टर सवार 2 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।