US के 50% टैरिफ के बीच भारतीय बिज़नेसमैन ने बताया हमें किन क्षेत्रों में बनना होगा आत्मनिर्भर
अमेरिका के भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% किए जाने के बीच भारतीय अरबपति बिज़नेसमैन हर्ष गोयनका ने ऐसे क्षेत्र बताए हैं जिसमें भारत को आत्मनिर्भर बनने पर ध्यान देना करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा, विश्वसनीय-किफायती हेल्थकेयर...घर घर में साफ पीने का पानी, उपयुक्त सैनिटेशन व्यवस्था और सभी गांवों में बेहतर रोड कनेक्टिविटी...पर ध्यान देना चाहिए।"