US का गाज़ा प्लान मूर्खतापूर्ण है: वहां से फिलिस्तीनी आबादी को हटाने की योजना पर ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की गाज़ा पर कब्ज़ा कर कॉलोनियां बसाने की योजना की घोषणा पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खुमैनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "गाज़ा को लेकर मूर्खतापूर्ण अमेरिकी या अन्य योजनाओं से कुछ हासिल नहीं होगा। वैश्विक जनमत फिलिस्तीन के पक्ष में है...गाज़ा के लोगों की सहमति के बिना कोई योजना सफल नहीं होगी।"