US की जेलों में बंद होने से अच्छा है देश लौट आएं अवैध भारतीय प्रवासी: पंजाब के मंत्री
पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों को लेकर कहा है, "अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय जेल में बंद होने से बेहतर है कि वे भारत लौट आएं।" गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के बाद कई भारतीयों को भारत निर्वासित किया गया।