US के टेक्सास में बारिश के कारण आई बाढ़ में अबतक 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता
अधिकारियों के अनुसार, टेक्सास (अमेरिका) में बारिश के कारण ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ में अबतक 51 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 27 लड़कियां लापता हैं। नदी के पास लड़कियों का समर कैंप था जो बाढ़ की चपेट में आ गया। बकौल अधिकारी, महज़ 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट बढ़ गया जिससे घर-गाड़ियां बह गईं।