US को पछाड़कर सितंबर में भारत के शीर्ष LPG व LNG सप्लायर बने UAE और ओमान
Kpler के अनुसार, सितंबर में UAE और ओमान ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए क्रमशः भारत को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (PNG) सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश का स्थान ले लिया। रूस कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर रहा। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट में रुकावटों से पश्चिम एशिया से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई।