US का भारत को पूरा समर्थन है, जल्द PM मोदी से बात करेंगे ट्रंप: आतंकी हमले पर वाइट हाउस
वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जल्द ही अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मज़बूती से खड़ा है और उसका भारत को पूरा समर्थन है।