US की महिला ने गिनाए भारत आने के बाद जीवन में आए 10 बदलाव, कहा- रोज़ चाय पीती हूं

अमेरिकी महिला क्रिस्टन फिशर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि भारत आने के बाद उनकी ज़िंदगी में 10 बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं शाकाहारी बन गई, भारतीय परिधान पहनने लगी, सार्वजनिक वाहन से सफर करने लगी, रोज़ चाय पीती हूं। हाथ से खाती हूं, बच्चों को प्राइवेट स्कूल भेजती हूं, हिंदी बोलती हूं...हेल्दी फूड खाती हूं।"

Load More