US की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग, कई लोग घायल; कैंपस में लगा लॉकडाउन
वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में शनिवार को हुई गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए जिसके बाद कैंपस में लॉकडाउन लगा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें एक की हालत गंभीर है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, गोलीबारी कैंपस के क्वॉड एनेक्सेस के पास हुई। फायरिंग में एक से अधिक संदिग्ध शामिल बताए जा रहे हैं।