US कर रहा ब्लैकमेल, पीछे नहीं हटेंगे: ट्रंप के 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी पर चीन
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चीनी आयात पर अतिरिक्त 50% टैरिफ लगाने की धमकी देने को लेकर कहा है, "यह धमकी अमेरिका की ओर से एक बड़ी गलती है और यह उसकी ब्लैकमेल करने की प्रकृति को एक बार फिर से उजागर करती है।" चीन के मुताबिक, वह पीछे नहीं हटेगा और अंत तक लड़ेगा।