US द्वारा ईरान के 3 परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद इज़रायल ने अपना एयरस्पेस किया बंद
इज़रायल के एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान के 3 परमाणु स्थलों पर हमले के बाद उन्होंने (इज़रायल) अपने एयरस्पेस को आने-जाने वाली उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। अथॉरिटी के अनुसार, हालिया घटनाक्रमों के कारण हवाई यातायात को बंद किया जा रहा है लेकिन यह नहीं बताया कि यह कितने समय के लिए रहेगा।