US द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी शुरू करने पर ईरान ने शाहरुख के डायलॉग का दिया हवाला
मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू होने पर शाहरुख खान के एक डायलॉग का हवाला देते हुए कहा, "अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है।" उन्होंने कहा, "तेज़ रफ्तार वाली मिसाइल नौकाएं तैयार हो रही हैं...यह मज़ेदार है कि (अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड) ट्रंप दावा करते हैं कि...ईरानी नौसेना 'खत्म' हो चुकी है।"