US ने 3 यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ बयानबाज़ी में नरमी लाने को कहा
अमेरिका ने 3 यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ बयानबाज़ी में नरमी लाने को कहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, इन देशों में लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया शामिल हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, यूक्रेन युद्ध को बातचीत और कूटनीतिक समझौते के ज़रिए समाप्त कराने के प्रयास कर रहे हैं।