US ने जारी की सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट, अमेरिकी नागरिकों को इन जगहों पर जाने से किया आगाह
अमेरिका ने अपनी ट्रैवल एडवाइज़री अपडेट करते हुए कई देशों को लेवल-4 की 'यात्रा न करें' श्रेणी में रखा है। एडवाइज़री में कहा गया है, "ये जगहें खतरनाक हैं...किसी भी कारण से यहां न जाएं।" इस सूची में अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, म्यांमार, चाड, हैती, ईरान, इराक, लेबनान, लीबिया, माली, उत्तर कोरिया, रूस, सोमालिया, युगांडा, यूक्रेन और यमन शामिल हैं।