US नौसेना हर दिन होर्मुज़ से 80 लाख बैरल तेल की आवाजाही में मदद कर रही है: US के ऊर्जा मंत्री
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि मंगलवार को अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट-ऑफ-होर्मुज़ से 1.5 करोड़ बैरल से ज़्यादा तेल/पेट्रोलियम उत्पदाों को बाहर भेजने में मदद की। उन्होंने कहा, "पाइपलाइन से भेजे गए तेल समेत करीब 2 करोड़ बैरल तेल क्षेत्र से बाहर गया...होर्मुज़ से बाहर जाने वाले तेल का 7-दिन का औसत रोज़ाना 80 लाख बैरल है।"