US नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी के पास है औसतन पौने ₹9 करोड़
UBS ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, औसत संपत्ति के मामले में यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड दुनिया में पहले स्थान पर है जहां प्रति वयस्क औसत संपत्ति करीब $9.1 लाख यानी लगभग ₹8.78 करोड़ है। इस मामले में अमेरिका दूसरे जबकि लग्ज़मबर्ग तीसरे स्थान पर हैं। स्विट्जरलैंड की कमाई में बैंकिंग, बीमा, फार्मा और पर्यटन सेक्टर की अहम भूमिका है।